धार्मिक यात्रा पर थाईलैंड की प्रिंसेस कुशीनगर पहुंंची, खास ढंग से हुआ जोरदार स्‍वागत

धार्मिक यात्रा पर थाईलैंड की प्रिंसेस कुशीनगर पहुंंची, खास ढंग से हुआ जोरदार स्‍वागत









थाईलैंड की राजकुमारी चुलाफन (चुलबोर्न क्रोम) अपने तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निर्धारित समय से करीब सवा घंटे बिलम्ब से शुक्रवार को थाई राजदूत शुतीनथोन खोंगसक के साथ कुशीनगर थाई मोनास्ट्री पहुंची। यहां उनका विधिवत स्वागत थाई पंरपरा के अनुसार हुआ। उनके स्वागत में जिला प्रशासन, अप्रवासी भारतीय, बौद्ध अनुयायी और थाईलैंड के उपासक-उपासिकाएं के अलावा थाई कलाकार मौजूद रहे। 


राजकुमारी के थाई मंदिर में प्रवेश करते समय लिन्हसन कॉलेज के 400 बच्चों ने एक ‌‌हाथ में भारत का तो दूसरे हाथ में थाई ध्वज लहराते हुए स्वागत किए। उसके बाद राजकुमारी का काफिला मंदिर के अंदर प्रवेश किया और चैत्य के सामने उनकी गाड़ी रूकी। जहां उनका स्वागत डीएम डा अनिल कुमार सिंह, एसपी विनोद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय,थाईलैंड के विशिष्ट लोग, बौद्ध भिक्षु,अप्रवासी भारतीय के अलावा थाई के लोक परंपरा के अनुसार थाई कलाकारों ने कतारबद्ध होकर स्वागत किया। राजकुमारी धीरे-धीरे चल रहीं थी, दोनों तरफ बैठे थाईलैंड के उपासक-उपासिकाएं दीर्घायु हो- दीर्घायु हो की कामना कर रहे थे।


राजकुमारी ज्यों-ज्यों आगे बढ़ रहीं थी कतार में स्वागत को खड़े विशिष्ट लोग उन्हें बुके या उपहार भेंट कर रहे थे। धीरे-धीरे वह अपने कक्ष तक पहुंच गई। शनिवार की सुबह सात बजे महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगी उसके बाद  भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाएंगी। उसके बाद थाई क्लिनिक का निरीक्षण कर रामाभार स्तूप पर पूजा कर थाईमंदिर लौट जाएंगी। जहां मंदिर परिसर में आयोजित वि‌विध आयोजनों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम करेंगी। रविवार की सुबह 11 बजे राजकुमारी यहां से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए चली जाएंगी। इस मौके पर पी दमथोधिओंग, डा पी खोमसान, पी सोमफोंग, पी सोंक्रान,  रमिंद्र सचदेव, सर्वजीत सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह, अंबिकेश त्रिपाठी, जितेंद्र राय, विवेक गोंड, सूरज यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, विभा पांडेय, गोपाल पांडेय, हरिशंकर सिंह,ब्रजेश मणि त्रिपाठी, शुभम दी‌क्षित,आदित्य राय आदि मौजूद रहे। 


टोल टैक्स से बनाया गया था ग्रीन कॉरिडोर


राजकुमारी की कुशीनगर की धार्मिक यात्रा को लेकर टोल टैक्स से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। जब राजकुमारी का काफिला टोलटैक्स से आगे बढ़ा तो उस लेन को कुशीनगर तक बंद कर दिया गया था। इसके अलावे मंदिर परिसर में जगह जगह ग्रीन व रेड कारपेट बिछाया गया था।